मासूम की मौत! मां-बाप के बीच लेटी बच्ची को पालतू कुत्ते ने नोच डाला

Written by

in

newyork dog incident

न्‍यूयॉर्क सिटी के क्‍वीन्‍स इलाके में मंगलवार सुबह एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। महज एक महीने की मासूम बच्‍ची को परिवार के पालतू कुत्ते ने उस वक्‍त नोच डाला, जब वह अपनी मां और सौतेले पिता के बीच बेखौफ सो रही थी। पुलिस के मुताबिक, हमला सुबह 6:30 बजे के आसपास हुआ जब परिवार 12वीं स्ट्रीट स्थित क्‍वीन्‍सब्रिज हाउस की एक अपार्टमेंट में सो रहा था।

जानकारी के अनुसार, छह महीने पुराने जर्मन शेफर्ड और पिटबुल मिक्स कुत्ते ने अचानक बच्‍ची के चेहरे पर हमला कर दिया और चेहरा बुरी तरह चबा डाला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग सन्न रह गए। बच्‍ची की मां ने 911 पर कॉल कर इमरजेंसी सहायता मांगी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नन्‍ही जान को नहीं बचाया जा सका।

मां की एक महिला मित्र ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “वो कह रही थी कि जब नींद खुली तो देखा कि कुत्ता बच्‍ची का चेहरा चबा रहा था। मैं हैरान थी, बोली — तुम लोग उसके पास ही लेटे थे, बच्‍ची के रोने की आवाज तक नहीं सुनी?”

German shephard

स्थानीय निवासी शनेल नॉरविल ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही मां को कुत्ते को पट्टे से बांधने की चेतावनी दी थी, लेकिन जवाब मिला – “ये कुत्ता नहीं काटता।” नॉरविल कहती हैं, “मैंने कहा था, सब कुत्ते काटते हैं। आज वही बात सच हो गई।”

पड़ोसी मारिया गुटिरेज़, जो खुद तीन बच्चों की मां हैं, ने कहा, “सुबह एक महिला की चीख सुनाई दी, बाद में एंबुलेंस आई और तब पता चला कि एक मासूम बच्ची नहीं रही। मेरे पास भी बच्चे और कुत्ता है, सबसे पहले उनकी सुरक्षा का ख्याल आता है।”

फिलहाल पुलिस ने मां और सौतेले पिता से पूछताछ शुरू कर दी है। कुत्ते को एनिमल कंट्रोल की निगरानी में भेज दिया गया है और जांच जारी है। अभी तक किसी पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन इस हादसे ने शहरभर में पेट सेफ्टी और पैरेंटल अलर्टनेस को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *